भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले कि समस्त पंचायत सर्किल के वार्डों, पंचायत समिति, जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावालियों का प्रारूप प्रकाशन गुरूवार को संबंधित निर्वाचक रजिट्रीकरण पदाधिकारियों द्वारा कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) कमर चौधरी ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन गुरूवार, 29 जनवरी को कर दिया गया है। वार्डों/ मतदान केन्द्रों पर 31 जनवरी को पठन किया जाएगा। दावे- आपत्तियां प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 7 फरवरी है। उन्होंने बताया कि 1 व 2 फरवरी को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित कि गई है तथा 25 फरवरी को निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 159, ग्राम पंचायतों की संख्या 252, ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या 2586, मतदान केन्द्रों की संख्या 886 तथा कुल मतदाता 8 लाख 84 हजार 483 है।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति नदबई में पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 27, ग्राम पंचायतों की संख्या 42, ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या 442, मतदान केन्द्रों की संख्या 156 तथा कुल मतदाता 1 लाख 38 हजार 699 है। सेवर में पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 21, ग्राम पंचायतों की संख्या 35, ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या 357, मतदान केन्द्रों की संख्या 115 तथा कुल मतदाता 1 लाख 12 हजार 533 है। उन्होंने बताया कि वैर में पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 19, ग्राम पंचायतों की संख्या 29, ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या 291, मतदान केन्द्रों की संख्या 99 तथा कुल मतदाता 93 हजार 54 है। इसी प्रकार भुसावर में पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 19, ग्राम पंचायतों की संख्या 29, ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या 305, मतदान केन्द्रों की संख्या 100 तथा कुल मतदाता 96 हजार 978 है।
उन्होंने बताया कि बयाना में पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 33, ग्राम पंचायतों की संख्या 56, ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या 574, मतदान केन्द्रों की संख्या 188 तथा कुल मतदाता 1 लाख 73 हजार 529 है। इसी प्रकार रूपवास में पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 25, ग्राम पंचायतों की संख्या 38, ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या 398, मतदान केन्द्रों की संख्या 150 तथा कुल मतदाता 1 लाख 24 हजार 27 है तथा उच्चैन में पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 15, ग्राम पंचायतों की संख्या 23, ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या 219, मतदान केन्द्रों की संख्या 79 तथा कुल मतदाता 69 हजार 663 है।