कठूमर में प्रधान संगम चौधरी के समर्थकों ने पंचायत समिति कार्यालय पर दिया धरना
कठूमर। (दिनेश लेखी) भाजपा की कठूमर प्रधान संगम चौधरी को गुरुवार को कार्यभार नहीं मिलने के विरोध में सैकड़ो समर्थक पंचायत समिति के बाहर धरने पर बैठ गए और धरना 3:00 बजे तक चला रहा धरना स्थल पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
उल्लेख नहीं है कि संगम चौधरी की कार्यभार संभालने को लेकर बुधवार को अलवर स्थित जिला परिषद कार्यालय पर भी धरना दिया गया। जिस पर सीईओ ने प्रधान से बातचीत कर धरना समाप्त कराया और अगले दिन विकास अधिकारी कठूमर द्वारा कार्यभार संभालने का आश्वासन दिया।
प्रधान संगम चौधरी ने बताया कि जब अगले दिन गुरुवार को पंचायत समिति कठूमर पहुंची तो वहां न तो विकास अधिकारी मिला और ना कोई कार्यभार करने के आदेश मिले इसके अलावा उनको हाजरी रजिस्टर भी नहीं दिया गया।
इधर सूचना मिलने पर अनेक ग्रामीण पंचायत समिति कार्यालय पहुंच गए और सीईओ के आदेश के बाद भी विकास अधिकारी द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं करने के विरोध में पंचायत समिति कार्यालय के बाहर फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए और धरना 3:00 बजे तक चलता रहा इस दौरान अन्य ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में भरकर पहुंचे।
इधर प्रधान संगम चौधरी का कहना है अगर उनको कार्यभार नहीं संभलवाया तो सोमवार से जिला परिषद अलवर कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया जाएगा।

