खेरली में बाल विवाह मुक्त प्रशिक्षण हुआ आयोजित

Jan 30, 2026 - 02:48
 0
खेरली में बाल विवाह मुक्त प्रशिक्षण हुआ आयोजित

खेरली ( दिनेश लेखी)। शिव शिक्षा समिति राणोली द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत खेरली नगर पालिका सभागार में बाल विवाह मुक्ति प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना अधिकारी प्रियंका सिंह ने किया।
प्रियंका सिंह ने बताया कि अलवर जिले में बाल विवाह की स्थिति 32.02% है, जो अत्यंत चिंता का विषय है। राजस्थान में अलवर का स्थान 10वाँ है।
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सतीश चौधरी ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 एवं उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है और इसे करवाने वाले—माता-पिता, पंडित, हलवाई, टेंट संचालक, रिश्तेदार—सभी कानूनन दंडनीय अपराध के भागीदार हैं। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह रोकथाम की शपथ ली।
इस मौके पर बीसीएमओ डॉ. अमरदीप सिंह, परियोजना अधिकारी प्रियंका सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सतीश चौधरी, जगतनारायण और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है