खुद को 'क्राइम ब्रांच' बताकर रेल फाटक खुलवाने के लिए गेटमैन पर पिस्टल तानी, मैनपुरी में हार्न बजाती रही ट्रेन

Feb 4, 2026 - 13:13
 0
खुद को 'क्राइम ब्रांच' बताकर रेल फाटक खुलवाने के लिए गेटमैन पर पिस्टल तानी, मैनपुरी में हार्न बजाती रही ट्रेन

​मैनपुरी (उत्तर प्रदेश। शशि जायसवाल): उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में दबंगई और कानून को ताक पर रखने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना दन्नाहार क्षेत्र के टिंडोली रेलवे क्रॉसिंग पर 2 फरवरी की रात करीब 7 युवकों ने ड्यूटी पर तैनात गेटमैन के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि पिस्टल तानकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस हंगामे के कारण कालिंदी एक्सप्रेस को करीब 15 मिनट तक ट्रैक पर खड़ा रहना पड़ा।

​क्या है पूरा मामला?
​घटना 2 फरवरी 2026 की रात करीब 1:25 बजे की है। टिंडोली रेलवे स्टेशन से महज दो किलोमीटर दूर स्थित क्रॉसिंग पर कालिंदी एक्सप्रेस के गुजरने का समय था, जिसके कारण गेटमैन ने सुरक्षा के लिहाज से फाटक बंद कर रखा था। इसी दौरान एक टाटा सूमो और एक अन्य कार वहां आकर रुकी।

​CCTV में कैद हुई दरिंदगी
​रेलवे फाटक पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के अनुसार:​गाड़ियों से करीब 7 युवक नीचे उतरते हैं।​ग्रे और ब्लू ब्लेजर पहने दो युवक अपनी कमर से पिस्टिल निकालकर सीधे केबिन की ओर बढ़ते हैं। ​आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए गेटमैन पर तुरंत फाटक खोलने का दबाव बनाया। ​जब गेटमैन ने सुरक्षा कारणों और ट्रेन आने का हवाला देते हुए मना किया, तो हमलावरों ने उसे गालियां दीं और चेहरे पर मुक्के बरसाने शुरू कर दिए।

गेटमैन की गुहार: "गाड़ी आने वाली है, फाटक कैसे खोल दूं? हादसा हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा?" गेटमैन गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन हमलावरों ने एक न सुनी।

​15 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही ट्रेन
​हमलावर गेटमैन को घसीटते हुए अपनी कार तक ले गए और वहां ले जाकर उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव करने आए गेटमैन के दो साथियों के साथ भी अभद्रता की गई। इस करीब 20 मिनट तक चले बवाल के कारण कालिंदी एक्सप्रेस को आउटर पर खड़ा होना पड़ा और वह लगातार हॉर्न बजाती रही। ​वारदात का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
FIR दर्ज: मामले में 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
​पहचान: पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने और उनकी गाड़ियों के नंबर ट्रेस करने में जुटी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................