बाढ़ पीड़ितों के घरों में लगी आग: एसडीएम ने किया निरीक्षण बांटे कंबल, प्रशासन से सहायता के लिए दिया आश्वासन

Feb 8, 2024 - 18:44
 0
बाढ़ पीड़ितों के घरों में लगी आग: एसडीएम ने किया निरीक्षण बांटे कंबल, प्रशासन से सहायता के लिए दिया आश्वासन

बदायूं (यूपी /अभिषेक वर्मा ) प्रदेश के जनपद बदायूं के दातागंज तहसील उसहैत थाना के कटरा साआदतगंज इलाके में अचानक आग लगने घटना के चलते एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह तहसीलकर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच दिन गुरुवार को निरीक्षण कर कंबल वितरित किए साथ ही जानकारी लेते हुए उनको सहायता मिलने का भरोसा दिलाते दिखे, बताते चले कि दातागंज तहसील उसहैत थाना के कटरा साआदतगंज इलाके में बुधवार दोपहर अचानक आग लगने से बाढ़ पीड़ितों की 20 झोंपड़ियां जलकर राख हो गईं। उस दौरान अधिकतकर खाली थीं।  सूचना पर  थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंच गईं। तब कहीं आग पर काबू पाया गया। बारिश के दिनों में उसहैत थाना क्षेत्र के गांव जटा और प्रेमी नगला में बाढ़ आ गई थी। जब लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसा तो वे अपना गांव छोड़कर कटरा साअदतगंज के नजदीक बांध पर आ गए। उन्होंने यहां मिट्टी की दीवारें बनाकर उन पर छप्पर डाल लिए। तब से दोनों गांव के लोग बांध पर ही रह रहे हैं। बताते हैं कि दोनों गांव के लोग दूसरे जिलों में काम करने गए थे। इससे अधिकतर झोंपड़ियां खाली थीं। बुधवार दोपहर करीब दो बजे इन्हीं झोंपड़ियों में आग लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उसहैत इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तब तक 20 झोंपड़ियां जलकर राख हो चुकी थीं। बाद में पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग को बुझाया। बताया जा रहा है कि करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। हादसे की सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को  मिल गई थी, दातागंज एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने तहसीलदार दातागंज एस.के शर्मा को शाम बुधवार को भेज पीड़ितों के लिए खाने की व्यवस्था करवाते हुए निरीक्षण कर रिपोट बनने के संबध में निर्देशित किया , इसी के चलते दिन गुरुवार को एसडीएम दातागंज ने घटना स्थल पर मौके पर पहुंचकर समस्त जनों से वार्ता की साथ ही लगभग 120 कंवर वितरण करते उन्हें प्रशासन से सहायता मिलने का अहसास कराया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................