काजड़ा नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 व 11 में प्रवेश के लिए परीक्षा 7 फरवरी को होगी आयोजित
काजड़ा (सुमेर सिंह राव) झुन्झुनू जिले की जवाहर नवोदय विद्यालय काजड़ा में कक्षा 9 व 11 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी शनिवार को आयोजित होगी। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार यादव ने बताया कि कक्षा 9 मे प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र चिड़ावा स्थित राजकला विद्यालय और सूरजगढ़ मे उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय को बनाया गया है। वहीं कक्षा 11 के लिए परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय काजड़ा होगा। काजड़ा नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा प्रभारी उमेश जांगिड़ ने बताया कि कक्षा 9 मे प्रवेश हेतु 440 परीक्षार्थी और कक्षा 11 के लिए 185 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे l9 व 11 की प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं जहां से डाउनलोड किये जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए प्रवेश परीक्षा प्रभारी उमेश कुमार जांगिड़ से मोबा.9461281049 पर संपर्क किया जा सकता है l