पशुपालक की जुबानी सफलता की कहानी; ग्राम उत्थान शिविर में पशुपालक को मिला निशुल्क पशु बीमा का लाभ

Feb 6, 2026 - 13:45
 0
पशुपालक की जुबानी सफलता की कहानी;  ग्राम उत्थान शिविर में पशुपालक को मिला निशुल्क पशु बीमा का लाभ

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  ग्राम उत्थान शिविर अन्तर्गत गिरदावर सर्कल ततारपुर में आयोजित शिविर में राज्य सरकार की पशुपालक हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्रदान किया गया।
 पंचायत समिति मुण्डावर की ग्राम पंचायत ततारपुर निवासी शांति पत्नी दयाराम ने शिविर में प्राप्त लाभों को साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2025-26 में प्रदेश के पशुपालकों के हित में 21 लाख पशुओं का निशुल्क बीमा किए जाने की घोषणा की गई थी। इस योजना के अंतर्गत उनकी 10 बकरियों का निशुल्क बीमा किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक बकरी की बीमित राशि ₹4000 निर्धारित है, इस प्रकार कुल ₹40,000 की एक वर्ष की निशुल्क पशु बीमा पॉलिसी उन्हें शिविर में माननीया सम्भागीय आयुक्त पूनम एवं जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला द्वारा प्रदान की गई।
लाभार्थी ने कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा समय-समय पर टीकाकरण, उचित परामर्श एवं निशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे पशुपालकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................