अखिल भारतीय अग्रवाल युवक -युवती परिचय सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित
वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) अखिल भारतीय अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन के संदर्भ में दाऊजी महाराज मंदिर में अग्रवाल समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अग्रवाल समाज के माननीय अध्यक्ष अतुल मित्तल एवं जिला महामंत्री मुकेश सिंघल का उद्बोधन हुआ, जिससे समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल युवक–युवती परिचय सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समाज के समस्त सम्मानित सदस्यों से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक विवाह योग्य युवक–युवतियों का पंजीयन सुनिश्चित कराएं, ताकि समाज के बच्चों के लिए उपयुक्त वैवाहिक संबंध स्थापित हो सकें।
बैठक के दौरान दीप प्रज्वलन के पश्चात वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य पर बल दिया। साथ ही सभी सदस्यों से आग्रह किया गया कि इस परिचय सम्मेलन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें और समाज के हर परिवार को इससे जोड़ें।
अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से यह पहल समाज के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इस अवसर पर समाज के 11 लोगों को पंजीकरण फार्म वितरित किए गए बैठक में अध्यक्ष पप्पू राम जी गुप्ता ,कुलदीप गुप्ता, राधे जिंदल, हेमंत गर्ग, हेमंत सिंघल ,महेश मेडिकल, श्याम जी गुप्ता, ओमप्रकाश परता ,त्रिलोकी, नीरज,लक्ष्मण राम जी गुप्ता ,नरेश सिंघल, छैल बिहारी, हेमराज खेमा, भूपेंद्र गर्ग, रामभरोसी सिंघल साहित्य समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे|