ईआरसीपी बने राष्ट्रीय परियोजना, बाणगंगा नदी में आये पानी; पूर्व सांसद पंडित रामकिशन और किसान नेता इन्दल सिंह ने तैयारियों को लेकर किया गाँवों का दौरा

Feb 9, 2026 - 13:41
 0
ईआरसीपी बने राष्ट्रीय परियोजना, बाणगंगा नदी में आये पानी; पूर्व सांसद पंडित रामकिशन और किसान नेता इन्दल सिंह ने तैयारियों को लेकर किया गाँवों का दौरा

वैर भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर के  पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा केन्द्र सरकार के नेताओं के भरोसे के है और उसी आधार पर मुख्यमंत्री बने है , मुख्यमंत्री को अपने सम्बन्धों के हिसाब से ईआरसीपी को शीघ्र राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराना चाहिये । गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं दो वर्ष पूर्व ईआरसीपी पीकेसी का उद्घाटन करके गये थे लेकिन ऐसा क्या कारण है कि इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया गया ।
पूर्व सांसद सोमवार को 18 फरवरी को कस्वा हलैना में होने बाले किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर ग्राम भूतोली ' मुखैना में आयोजित नुक्कड बैठको में बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भरतपुर और डीग जिलो की सभी समस्याओं को भली-भाँती जानते है उन्हें बताने की जरूरत भी नहीं है । भरतपुर में पानी और रोजगार का गम्भीर संकट है । उन्होंने कहा कि गत पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना पहले ही केन्द्र सरकार की मनमानी से 10 वर्ष लेट हो चुकी है और यह योजना शुरू में सैतीस हजार करोड की थी जो अब 70 हजार करोड़ रुपये की हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अभी तक अपने स्तर पर थोड़ा बहुत कार्य करा रही है लेकिन यह योजना वगैर केन्द्र सरकार की मदद के पूरी नहीं हो सकती ।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यमुना जल को चूरू और झूंझूनू तक पहुंचाने की बात कर रही है , हम उसका विरोध नहीं कर रहे है , लेकिन यमुना के पानी का समझौता वर्ष 1994 में हुआ था लेकिन द्वितीय चरण का पानी अभी तक डीग और भरतपुर को नहीं मिला है वो पानी भी यहाँ के किसानों को मिलना चाहिये ।

उन्होंने कहा कि गत दिन केन्द्रीय मंत्री द्वारा कहा गया था कि केविनेट की बैठक नही होने की वजह से ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं मिल सका । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तो जब चाहे बैठक बुला सकते है , और जब जिस योजना का उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री ने किया हो तब इतना विलम्ब होना तरह तरह से संशय पैदा करता है ।
नुक्कड़ बैठकों में बोलते हुऐ किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने ग्रामीणों से 18 अगस्त को कस्बा हलैना में आयोजित किसान सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया ।
किसान नेता इन्दल सिंह ने कहा कि किसान बगैर सिंचाई पानी के परेशान है दूसरे उत्पादक किसानों को उनकी उपज के लाभकारी दाम नहीं रहे है । खेती की लागत बढ़ती जा रही है । रोजगार का संकट है । बाणगंगा नदी में भी प्रथम चरण में पानी मिलना चाहिये ।किसान सम्मेलन में खेती और किसानों की सभी समस्याओं पर विचार विर्मश किया जायेगा ।
इन गाँवों में पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन और किसान नेता इन्दल सिंह का स्वागत किया गया ।
कार्यक्रमों में वैद्य गुलाब सिंह ' अनिल शर्मा ' बैध सतीश पालीवाल , पूर्व सरपंच केशव देव शर्मा ' ओम प्रकाश शर्मा बाई ' उदय सिंह भूतौली ' रमन आमौली ' गिरधारी मुखैना ' रामबाबू अम्बेश 'बलदेव सिंह ' नेकराम सिंह ' ने भी अपने विचार प्रकट किये ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................