बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यालय हितधारियों का प्रशिक्षण
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत PLCPC में विद्यालय हितधारियों की भूमिका एवं विद्यालय सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण जैन भवन वसुंधरा ग्राउंड लक्ष्मणगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चिरंजी लाल मीना, सुनील ,KRP AVDHESH, मुरली मनोहर सामरिया के मार्गदर्शन में हुआ।
प्रशिक्षण में ब्लॉक लक्ष्मणगढ़ की 32 पंचायतों से आए सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं SMC सदस्य शामिल हुए। शिव शिक्षा समिति राणोली की परियोजना अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि अलवर जिले में लगभग 32.02% बाल विवाह की स्थिति है, जिससे विद्यालयों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने PLCPC में प्रधानाध्यापक व SMC सदस्यों की भूमिका, उच्च जोखिम वाले बच्चों की पहचान और बाल विवाह रोकथाम के उपायों पर जानकारी दी। ब्लॉक समन्वयक देवेन्द्र कुमार मेहरा ने विद्यालय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।