खेड़ली मोड़ पुलिस ने विभिन्न मामलों के अपराधियों को किया गिरफ्तार,थाना प्रभारी राजेश कसाना की सराहना

Nov 21, 2025 - 15:20
 0
खेड़ली मोड़ पुलिस ने विभिन्न मामलों के अपराधियों को किया गिरफ्तार,थाना प्रभारी राजेश कसाना की सराहना

वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर सम्भाग आईजी कैलाश बिश्नोई, एसपी दिगंत आनंद, एएसपी वैर और वृत भुसावर के सीओ वीरेन्द्र शर्मा के निर्देशन में जिलेभर में चल रहेअभियान के तहत खेड़ली मोड़ पुलिस ने  क्षेत्र में विभिन्न मामलों के अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिससे अपराधियों में भय व्याप्त है। कई अपराधी क्षेत्र से पलायन कर गए। खेड़ली मोड़ के थाना प्रभारी राजेश कसाना ने बताया कि जिलेभर में चल अभियान के तहत असामाजिक तत्वों की धर पकड व उनकी गिरफ्तारी जारी है। अभियान के तहत दो अवैध हथियार चालानशुदा अपराधी  व  तीन व्यक्तियो को शान्ति भंग के आरोप में  गिरफ्तार किया गया है और एक अपराधी ध्वनी प्रदूषण अधिनियम में गिरफतार किया है। थाना प्रभारी राजेश कसाना ने बताया कि चालान शुदा गिरफतार मुलजिमान  सुरजीत पुत्र  बच्चूसिह जाति जाट उम्र 26 साल निवासी पथैना थाना खेडली मोड,टिल्लू पुत्र  लाकेन्द जाति जाट उम्र 28 साल निवासी बिजवारी थाना खेडली मोड पकड़े गए हैं। इसी प्रकार शान्ति भंग मे रचित उर्फ  टूटल पुत्र श गाेपालसिह जाति जाट उम्र 19 साल निवासी हिगोटा, गाेविन्द सिह पुत्र  रूपसिह जाति जाट उम्र 53 साल निवासी गाजीपुर भूपेन्द्र सिह पुत्र ओमप्रकाश जाति जाटव उम्र 31 साल निवासी भैसीना थाना खेडली मोड को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि ध्वनी प्रदूषण अधिनियम के आरोप में गाेपाल मीणा पुत्र  रामसहाय जाति मीना उम्र 29 साल निवासी माेखरोली थाना वैर को पकड़ा गया है। टीम में  राजेश पु. नि.  थानाधिकारी महेश चन्द एएसआई,जीतेन्द्र कुमार एएसआई भूपेन्द्र  हैड कानि. थाना खेडली माेड दरबसिह हैड कानि ,गोपाल कानि,हेमराज कानि ,अमित कानि , कमलेश कानि श्यामवीर चालक शामिल थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................