पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को पौधरोपण कर श्रद्धांजलि दी
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकडा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में फुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को पौधारोपण कर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी गई । महाविद्यालय प्राचार्य मनोज चौपडा ने कहा कि सेना के सिपाही का बलिदान समाज पर एक ऋण है। उन्होंने पुलवामा के त्याग को आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता का प्रतीक बताया l राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रियंका गुप्ता ने कहा कि सैनिको की 'बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को एक मजबूत और समृद्ध देश के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित करता है l महाविद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा शहीद हुए जवानों को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि देश उनके और उनके परिवारों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगा l