पानी की टंकी पर चढ़े चाचा-भतीजा:सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, 2 घंटे बाद नीचे उतरे
दौसा जिले के भाण्डारेज कस्बे में चाचा-भतीजा पानी की टंकी पर चढ़ गए। विवाद सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर बताया जा रहा है। इसकी सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच टंकी पर चढ़े लोगों से समझाइश की। जहां बड़ी तादात में लोगों की भीड़ जुट गई।
टंकी चढ़ने वाले पक्ष का आरोप है कि लालसर रोड़ स्थित सरकारी भमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। इसकी शिकायत देने के बावजूद नगरपालिका द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही।
दरअसल, दोपहर करीब साढ़े 3 बजे रामफूल और उसका भतीजा रामेश्वर पानी की टंकी पर चढ़ गए। इसका पता चलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
विवाद बढ़ता देख डिप्टी एसपी रविप्रकाश शर्मा, तहसीलदार रामसिंह मीणा और सदर थाना इंचार्ज रविन्द्र चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए समझाइश के बाद दोनों को नीचे उतरवाया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
- गांव के दो पक्षों में चल रहा है विवाद
बताया जा रहा है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को गांव के ही दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। इस संबंध में पिछले दिनों पार्षद सहित ग्रामीणों ने नगर पालिका ईओ श्वेता असवाल को शिकायत दी थी। इसके बाद कर्मचारियों को मौके पर भेजकर निर्माण कार्य रुकवाया दिया था।
आरोप है कि दूसरे पक्ष ने फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसके विरोध में वे दोनों टंकी पर चढ़े थे। जिन्हें करीब दो घंटे बाद नीचे उतारा जा सका।