अपना घर सेवा समिति महुवा भरतपुर में सम्मानित; गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक महोत्सव में मिला सम्मान
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा महुवा उपखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र में पीड़ित सेवा मानव सेवा के उद्देश्यो को लेकर कार्यरत अपना घर सेवा समिति महुवा को 28 जून 2026 को अपना घर आश्रम भरतपुर में आयोजित वार्षिक महोत्सव एवं आभार ज्ञापन समारोह मैं अपना घर के संस्थापक बी एम भारद्वाज सहित पदाधिकारी द्वारा अपना घर सेवा समिति महुआ द्वारा लगातार अनाज सब्जी फलों के साथ अन्य खाद्य सामग्री पहचाने व लावारिस पीड़ित प्रभु जनों को अपना घर आश्रम भिजवाने जैसे पुनीत कार्य करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
अपना घर सेवा समिति महुवा के मीडिया प्रभारी गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि पीडि़त मानव सेवा ईश्वर सेवा के उद्देश्य को लेकर अपना घर आश्रम भरतपुर को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा विश्व का सबसे बड़ा महिला सदन घोषित किए जाने के उपलक्ष में सभी सहयोगीगण,दानदाताओं सेवा भावियों, एवं शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए अपना घर सेवा समिति महुवा के अमूल्य सहयोग समर्पण एवं निरंतर सेवा भावना के सम्मान स्वरूप अपना घर आश्रम भरतपुर मैं रविवार को आयोजित वार्षिक महोत्सव एवं आभार ज्ञापन समझ में अपना घर सेवा समिति महुआ के पदाधिकारी को स्मृति चिन्ह सादर भेंट कर सम्मान किया गया
इस अवसर पर अपना घर सेवा समिति महुवा के अध्यक्ष नेमीचंद गुप्ता मीडिया प्रभारी गौ पुत्र अवधेश अवस्थी क्षेत्रीय अध्यक्ष हरि सिंह मीणा सचिन बृजबल्लभ गुप्ता उपाध्यक्ष महेश चंद्र बंसल भनपुरा वाले सहित सभी सदस्यों व पदाधिकारी ने मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर संस्था भरतपुर के सभी पदाधिकारी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सेवा के लिए संबल मिलने पर आगे चौगुनी खुशी के साथ सेवा कार्य निरंतर अधिक से अधिक संख्या में करने का सभी से संकल्प लेते हुए सभी से इस सेवा कार्य में जुड़ने का आवाहन किया


