जिला कलेक्टर ने किया डीग के विश्व प्रसिद्ध जल महलों का निरीक्षण, सरोवरों की सफाई और सौंदर्यकरण के दिए निर्देश; राज्य सरकार की 20 करोड़ की बजट घोषणा से होगा 'डीग एस्केप' का कायाकल्प

May 5, 2026 - 18:58
 0
जिला कलेक्टर ने किया डीग के विश्व प्रसिद्ध जल महलों का निरीक्षण, सरोवरों की सफाई और सौंदर्यकरण के दिए निर्देश; राज्य सरकार की 20 करोड़ की बजट घोषणा से होगा 'डीग एस्केप' का कायाकल्प

डीग (नीरज जैन) जिला कलक्टर मयंक मनीष ने मंगलवार को डीग के विश्वविख्यात रियासतकालीन जल महलों का निरीक्षण कर ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण व विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महल परिसर में स्थित गोपाल भवन, नंद भवन, कृष्ण भवन और हरदेव भवन का अवलोकन किया। साथ ही, उन्होंने महल के प्रमुख आकर्षण गोपाल सागर और रूप सागर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों ने जिला कलक्टर को जल महल की ऐतिहासिक विशेषताओं, वास्तुकला और इसकी महत्ता के बारे में विस्तार से अवगत कराया। 
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने सरोवरों को स्वच्छ जल से भरने के लिए निर्मित डीग एस्केप के रिनोवेशन कार्य की वस्तुस्थिति की समीक्षा की। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा के अंतर्गत डीग एस्केप के सुदृढ़ीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि वर्तमान में डीग एस्केप के जीर्णोद्धार कार्य के लिए सैंक्शन की प्रक्रिया चल रही है। सैंक्शन प्राप्त होते ही सिंचाई विभाग द्वारा त्वरित निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर धरातल पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि डीग एस्केप के निर्माण के दौरान बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण किया जाए, जिससे शहर के नालों का गंदा पानी इन सरोवरों में मिलने से रोका जा सके और सरोवरों में केवल स्वच्छ जल की आवक सुनिश्चित हो। इस प्राचीन और मान्यता प्राप्त धरोहर के संरक्षण को लेकर जिला कलक्टर ने दोनों सरोवरों और किले की खाई की नियमित साफ-सफाई की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देशित किया कि वे सरोवरों की सघन सफाई, पानी के एरियेशन और फव्वारे लगवाने के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार करें। इस प्रस्ताव को राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा, ताकि आवश्यक फंड उपलब्ध कराकर जल महल के सौन्दर्यीकरण और साफ-सफाई के कार्य को शीघ्र मूर्त रूप दिया जा सके।
इस दौरान उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर परिषद आयुक्त कुलदीप सिंह, जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता  योगेश कुमार, सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार, चरण सिंह गुर्जर और बच्चू सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................