सुरेंद्र शर्मा बने सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव, समाज में खुशी की लहर

Apr 13, 2026 - 17:06
 0
सुरेंद्र शर्मा बने सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव, समाज में खुशी की लहर

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। सर्व ब्राह्मण महासभा के संगठन विस्तार और समाज हित में गतिविधियों को गति देने के लिए तहसील वैर के गांव खरवेरा निवासी सुरेंद्र शर्मा को भरतपुर जिला महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा की सहमति से की गई है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं जिला अध्यक्ष तारा चंद शर्मा की अभिशंसा पर सुरेंद्र शर्मा की समाज के प्रति सक्रियता और गहरी रुचि को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 सुरेंद्र शर्मा के जिला महासचिव बनने की सूचना मिलते ही स्थानीय समाज के लोगों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। समाज के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें साफा एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शर्मा की नियुक्ति से जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज की विभिन्न गतिविधियों का सफल संचालन सुनिश्चित हो सकेगा। सुरेंद्र शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता और उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है