रन फॉर यूनिटी के माध्यम से दी एकता, अखंडता और स्वच्छता का संदेश

अटूट भारत की परिकल्पना को साकार रखना हम सभी का कर्तव्य - पुलिस महानिरीक्षक

Oct 31, 2025 - 12:26
 0
रन फॉर यूनिटी के माध्यम से दी एकता, अखंडता और स्वच्छता का संदेश
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर शुक्रवार को “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक कैलाश बिश्नोई, जिला कलक्टर कमर चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द ने बिजली घर चौराहा से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
समारोह में पुलिस महानिरीक्षक ने युवाओं को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई तथा कहा कि सरदार पटेल ने जिस अटूट भारत की परिकल्पना की थी, उसे साकार रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने देश की एकता के लिये सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर कर्तव्य पथ पर आगे बढने का आव्हान किया।
जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता शपथ दिलाई और कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों या स्थानीय सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। हमें महात्मा गांधी के उस स्वप्न को साकार करना है जिसमें स्वच्छ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना की गई थी। जिला पुलिस अधीक्षक ने स्वदेशी उत्पाद अपनानेे की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना देश की आर्थिक एकता का प्रतीक है।
अधिकारी से लेकर आमजन ने लिया भाग
रन फॉर यूनिटी बिजलीघर चौराहे से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट, यातायात चौराहा, मल्टीपरपज स्कूल, मानसिंह चौराहा होते हुए पुनः बिजली घर चौराहा पर सम्पन्न हुई। दौड में पुलिस महानिरीक्षक कैलाश विश्नोई, जिला कलक्टर कमर चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पुलिस आरएसी के जवान, स्काउट, एनसीसी के विद्यार्थी बडी संख्या में सामाजिक नागरिक संगठनों के पदाधिकारी एवं आमजन ने भाग लेकर देश की एकता के लिये दौड लगाई। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से भरतपुरवासियों ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि “एकता, स्वच्छता और स्वदेशी” ही राष्ट्र की सच्ची शक्ति हैं और इन मूल्यों के पालन से ही सरदार पटेल के आदर्शों को साकार किया जा सकता है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों, खेल प्रेमियों, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों, स्काउट-गाइड, महिलाओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) घनश्याम शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट राहुल सैनी, सहायक पुलिस अधीक्षक पंकज यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश यादव, शंकर लाल मीणा, नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई, सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है