वैष्णव बैरागी समाज की बैठक सम्पन्न, कार्यकारिणी का किया विस्तार
अंता (शफीक मंसूरी ) श्री -वैष्णव बैरागी समाज अंता की बैठक बालवीर हनुमान मंदिर, गुलाब बाड़ी अंता में आयोजित की गई। बैठक में 2 अप्रैल 2026 को सम्पन्न हुए हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर वैष्णव बैरागी समाज के नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष राजेंद्र वैष्णव बड़वा एवं अंता नगर अध्यक्ष भवानी शंकर वैष्णव (धान मंडी, अंता) ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार भी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश चंद्र शर्मा वैष्णव (श्रीराम नगर, अंता) तथा विशिष्ट अतिथि मुकुट बिहारी वैष्णव (खारी बावड़ी, अंता) एवं पवन जी वैष्णव (बड़गांव, अंता) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रमोहन वैष्णव अंता ने की। बैठक में कवि देवेंद्र वैष्णव, महावीर वैष्णव, कजोड़ीलाल वैष्णव, जगदीश वैष्णव, नंदकिशोर वैष्णव (नारेड़ा), गोविंद वैष्णव, परमानंद वैष्णव, जयप्रकाश वैष्णव, रामलखन वैष्णव, राजेंद्र वैष्णव (बिशनखेड़ी), हरिराम वैष्णव, भवानी शंकर वैष्णव (शिव कॉलोनी), आनंद वैष्णव, मुकेश वैष्णव (बरखेड़ा), निर्मल वैष्णव, हरीश वैष्णव, विष्णु वैष्णव (घास भेरूजी), नंदराम वैष्णव (पेंटर), पूरणमल वैष्णव, रमेश वैष्णव, गोविंद वैष्णव (बिशनखेड़ी), मदन वैष्णव, हरिशंकर वैष्णव, कमल वैष्णव (धान मंडी), महेंद्र वैष्णव (आरएसईबी), दीनदयाल वैष्णव, दिव्यांशु वैष्णव, अवधेश वैष्णव, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष सहित बाल अध्यक्ष शिवांश वैष्णव सहित अनेक गणमान्य समाज बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी समाज बंधुओं ने सामूहिक भोजन प्रसादी ग्रहण कर आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया।

