सड़क दुर्घटना मे मृतकों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र के पिनान के दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर चैनल नम्बर 100 इंटरचेंज पुलिया पर हुए मंगलवार की सुबह भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जिनकी शिनाख्त फिरोजाबाद यूपी के मोनू यादव (32 वर्ष) व उनकी पत्नी रीना यादव एवं आठ वर्षीय पुत्री डोली यादव के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मोनू यादव ही बस को चला रहा था। बस इंदौर से दिल्ली जा रही थी। तभी यह दुर्घटना हुई। जिसमें तीनो की मौत हो गयी एवं दो वर्षीय पुत्री रिद्धि यादव बच गई।
वही राजगढ़ पुलिस ने दो वर्षीय रिद्धि को थाने ले आई। लेकिन दो वर्षीय रिद्धि रोती रही और मां कहती रही। जिस पर राजगढ़ थानाधिकारी ने उसे खिलाने की कोशिश की। लेकिन बच्ची रोती रही। सूचना पर मोनू के परिजन राजगढ़ पहुंचे। वही रिद्धि यादव को उसके मामा आगरा ले गए। परिजनों के अनुसार मोनू बस चालक का कार्य करता था और कल ही परिवार के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन किये थे। जिसकी सोशल मीडिया पर फ़ोटो भी लगाई हुई थी। पुलिस ने तीनों के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।


