गुर्जर पंचायत ने डीजे-मृत्युभोज पर लगाई रोक: समाज सुधार के लिए लिए पांच बड़े निर्णय, कुरीतियों पर चिंता जताई

Jan 14, 2026 - 14:31
 0
गुर्जर पंचायत ने डीजे-मृत्युभोज पर लगाई रोक: समाज सुधार के लिए लिए पांच बड़े निर्णय, कुरीतियों पर चिंता जताई

गोविंदगढ़ क्षेत्र के बड़बरा और तालड़ा गांवों में गुर्जर सेवा समिति की संयुक्त पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में समाज सुधार को लेकर गंभीर चर्चा हुई और कई दूरगामी निर्णय लिए गए।

पंचायत में सर्वसम्मति से पांच प्रमुख निर्णय लिए गए। इनमें मृत्युभोज पर पूर्ण प्रतिबंध, शादी व हर्ष समारोहों में डीजे के उपयोग पर रोक, शिक्षा व स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देना, भात या सम्मान कार्यक्रमों में केवल एक मुख्य साफा रखने का नियम तथा शादी व अन्य आयोजनों में व्हाट्सएप निमंत्रण को बढ़ावा देकर अनावश्यक खर्चों को कम करना शामिल है।

समिति के संयोजक मटोल गुर्जर गुरुजी ने पंचायत को संबोधित करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दिखावा, फिजूलखर्ची और पुरानी रूढ़ियों को त्यागकर ही शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कारों को अपनाकर समाज प्रगति कर सकता है।

पंचायत में यह भी तय किया गया कि समाज में फैली सभी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए इन नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। यह निर्णय समाज को आधुनिक और प्रगतिशील दिशा में ले जाने के उद्देश्य से लिए गए हैं।

इस अवसर पर रूपसिंह प्रधान, रघुवीर सरपंच और परसराम गिरदावर सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भुल्ली सरपंच, मक्खन सेकेट्री, जयसिंह, रामवीर, रूपा तालड़ा समेत दोनों गांवों के अनेक गणमान्य नागरिक और समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................