जयपुर हत्याकांड: अभिषेक सेन को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरेगा भीलवाड़ा, कल बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी

Apr 17, 2026 - 18:49
 0
जयपुर हत्याकांड: अभिषेक सेन को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरेगा भीलवाड़ा, कल बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी

भीलवाड़ा (सत्यनारायण सेन)  जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में शाहपुरा (भीलवाड़ा) निवासी युवक अभिषेक सेन की कथित हत्या के मामले में न्याय की मांग अब तेज हो गई है। पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से आक्रोशित सकल हिंदू समाज और सेन समाज ने 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को जिला मुख्यालय पर बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।

 परिजनों और समाज के पदाधिकारियों का आरोप है कि 4 अप्रैल को जयपुर में सैलून संचालित करने वाले अभिषेक सेन की आपसी रंजिश के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। साक्ष्यों को मिटाने और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। समाज का आरोप है कि जयपुर की झोटवाड़ा पुलिस आरोपियों के साथ मिलीभगत कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रही है।

विरोध प्रदर्शन के तहत शनिवार सुबह 10:00 बजे भीलवाड़ा के मुखर्जी उद्यान में भारी संख्या में लोग एकत्रित होंगे। यहाँ सभा के पश्चात जिला प्रशासन के माध्यम से राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

प्रमुख मांगें:

  1. हत्याकांड के असली दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए।

  2. पीड़ित परिवार को उचित न्याय और सुरक्षा प्रदान की जाए।

शाहपुरा में इस घटना को लेकर पहले से ही भारी आक्रोश व्याप्त है और हाल ही में उपखंड कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया गया था। आज होने वाले इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या लोगों को भाग लेने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................