मानव सेवा में अग्रणी अपना घर आश्रम सेवा संस्थान में पांच निशक्तों को मिला सहारा स्वागत-सत्कार से हुए अभिभूत

Jul 13, 2023 - 18:36
 0
मानव सेवा में अग्रणी अपना घर आश्रम सेवा संस्थान में पांच निशक्तों को मिला सहारा स्वागत-सत्कार से हुए अभिभूत

गुरला (भीलवाडा, राजस्थान/ बद्रीलाल माली) अपना घर आश्रम सेवा संस्थान ( वृद्धाआश्रम) बिजयनगर में बुधवार को अजमेर स्थित वृद्धाआश्रम से रैफर करके 5 निशक्त जनों को लाया  गया।आश्रय देने के दौरान आश्रम संरक्षक मधुसूदन कानोडिया,अक्षत जैन को आमंत्रित किया। जैन ने आगंतुको का स्वागत सत्कार किया। उनका अपनापन देखकर आगंतुक भावविभोर हो गये। स्वागत के दौरान जैन ने कहा कि वे अपनी ओर से आश्रम में सेवाएं देने में तत्पर रहेंगे। आश्रम संरक्षक मधुसूदन कानोडिया ने बताया कि अब यहां 30 आवासी प्रभुजी हो गए हैं। इनकी 24 घंटे सेवा के लिए 3 अनुभवी सेवा साथी कार्यरत हैं। आवासी जन को प्रभुजी नाम से संबोधित किया जाता हैं। ये आवासी जन हमें सेवा का मौका दे रहे हैं, ये धन्यवाद के पात्र हैं। और आश्रम संरक्षक कानोडिया ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी हर  सुख सुविधा का ध्यान रखा जाएगा और किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होगा। वे हर संभव सहायता करेंगे। इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान आश्रम के प्रभू  एंव सेवा साथी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है