सावधान! भरतपुर में आखातीज और पीपल पूर्णिमा पर बाल विवाह की तो खैर नहीं; कंट्रोल रूम स्थापित

Apr 17, 2026 - 19:13
 0
सावधान! भरतपुर में आखातीज और पीपल पूर्णिमा पर बाल विवाह की तो खैर नहीं; कंट्रोल रूम स्थापित

अबूझ सावों पर बाल विवाह रोकने हेतु महिला अधिकारिता विभाग ने स्थापित किया नियंत्रण कक्ष

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले में आगामी अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) और पीपल पूर्णिमा (1 मई) के 'अबूझ सावे' पर बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बाल विवाह की रोकथाम और त्वरित कार्यवाही के लिए जिला स्तर पर विशेष नियंत्रण कक्ष (Control Room) स्थापित किया गया है।

  • सूचना देने के लिए जारी किए नंबर

महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेश कुमार ने बताया कि आखातीज और पीपल पूर्णिमा पर सामूहिक और बाल विवाह होने की प्रबल संभावना रहती है। इसे देखते हुए आमजन की सुविधा और शिकायतों के निस्तारण के लिए समर्पित टीम तैनात की गई है। कोई भी व्यक्ति निम्नलिखित नंबरों पर बाल विवाह की गुप्त सूचना दे सकता है:

  • लोकन्द्र शर्मा (वरिष्ठ सहायक): 9588231597

  • नीरज कुन्तल (केन्द्र प्रबन्धक): 9414608063

  • वन स्टॉप सेन्टर (लैंडलाइन): 05644-232555

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और सूचना मिलते ही मौके पर टीम भेजकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................