आंगनबाडी बहन सम्मान दिवस कार्यक्रम

Aug 4, 2025 - 14:01
Aug 4, 2025 - 14:03
 0
आंगनबाडी बहन सम्मान दिवस कार्यक्रम

भरतपुर(कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 04 अगस्त। महिला एवं बाल विकास द्वारा बहनों का सुरक्षा-सम्मान पर्व अभियान के तहत आंगनबाडी बहन सम्मान दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को बीएम बिड़ला सभागार जयपुर में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा आंगनबाडी कार्यकर्ताओं से राखी बंधवाना, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों को डीबीटी का हस्तांतरण, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र वितरण किया जायेगा। दूधयुक्त बालाहार का शुभारम्भ किया जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल जुडकर जिले की आंगनबाडी बहनों से संवाद भी करेंगे। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बहनों का सुरक्षा सम्मान पर्व पर जिला स्तरीय समारोह प्रातः 11 बजे स्थानीय बीडीए ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................