खैरथल-किशनगढ़बास रूट पर रोडवेज बस सेवा बंद, क्षमता से अधिक सवारियां बैठा रहे टैंपों व ई-रिक्शा

Apr 29, 2026 - 16:10
 0
खैरथल-किशनगढ़बास रूट पर रोडवेज बस सेवा बंद, क्षमता से अधिक सवारियां बैठा रहे टैंपों व ई-रिक्शा

  रोजाना सफर करने वाले छात्र, नौकरीपेशा और ग्रामीणों की समस्या बढ़ी, जल्द बहाली की उठाई मांग

खैरथल  (हीरालाल भूरानी ) खैरथल-किशनगढ़बास मार्ग पर वर्षों से चल रही रोडवेज की शटल बस सेवा पिछले डेढ़ साल से ठप पड़ी है। तिजारा डिपो की लापरवाही ने आमजन की जिंदगी को जोखिम में डाल दिया है।
रोजाना सफर करने वाले छात्र, नौकरीपेशा और ग्रामीण अब निजी टेंपो और ई-रिक्शा के भरोसे हैं। जिनमें सफर करना किसी खतरे से - कम नहीं। यात्री मनोज शर्मा, वरुण कुमार, लक्ष्मीनारायण आदि ने बताया कि पहले इस रूट पर हर पन्द्रह बीस मिनट में बस मिल जाती थी। इससे सफर आसान और सुरक्षित रहता था। लेकिन खैरथल के जिला बनने के बाद रोडवेज की शटल सेवा धीरे-धीरे बंद कर दी गई। अब हालात ये हैं कि यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद ओवरलोड वाहनों में लटककर सफर करना पड़ रहा है।

शटल बस सेवा बंद होते ही टेंपो चालकों की मनमानी शुरू हो गई। एक-एक टेंपो में दर्जन भर से ज्यादा सवारियां ठूंस दी जाती हैं। ई-रिक्शा भी क्षमता से अधिक भरे जा रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि हर दिन जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। शहरवासियों ने मांग उठाई है कि खैरथल किसनगढ़बास रूट पर पहले की तरह शटल बस सेवा फिर से शुरू की जाए। ताकि शहर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों यात्रियों को इसका फायदा मिल सके। शटल सेवा धीरे-धीरे बंद कर दी गई।

अब हालात ये हैं कि यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद ओवरलोड वाहनों में लटककर सफर करना पड़ रहा है। शटल बस सेवा बंद होते ही टेंपो चालकों की मनमानी शुरू हो गई। एक-एक टेंपो में दर्जन भर से ज्यादा सवारियां ठूंस दी जाती हैं। ई-रिक्शा भी क्षमता से अधिक भरे जा रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि हर दिन जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। शहरवासियों ने मांग उठाई है कि खैरथल किसनगढ़बास रूट पर पहले की तरह शटल बस सेवा फिर से शुरू की जाए। ताकि शहर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों यात्रियों को इसका फायदा मिल सके।

400 किमी का टारगेट बना रुकावट का कारण
तिजारा डिपो प्रबंधन का कहना है कि बसों को रोज 400 किलोमीटर चलाने का लक्ष्य दिया गया है। जबकि इस रूट पर 10 चक्कर लगाने के बाद भी सिर्फ 200 किलोमीटर ही पूरे होते हैं। इसी वजह से सेवा बंद कर दी गई। दैनिक यात्रियों ने जिला कलेक्टर से मांग की है। इस रूट पर पहले की तरह रोडवेज की शटल सेवा शुरू की जाए। ताकि लोगो को इसका फायदा मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है