शादी समारोह में डीजे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, बुजुर्ग सहित तीन गंभीर; घायल बच्चों की कहासुनी ने लिया बड़ा रूप

Jun 14, 2026 - 17:09
 0
शादी समारोह में डीजे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, बुजुर्ग सहित तीन गंभीर; घायल बच्चों की कहासुनी ने लिया बड़ा रूप

पाली निकटवर्ती जवड़िया गांव में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान खुशियां उस समय काफूर हो गईं, जब डीजे पार्टी के दौरान दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। बच्चों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस मारपीट में एक बुजुर्ग सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें देर रात ही पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कई अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।

डीजे की धुन पर शुरू हुआ विवाद प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवड़िया गांव में शनिवार रात को एक परिवार में शादी का जश्न चल रहा था और लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद शादी वाले परिवार के लड़कों और गांव के ही कुछ अन्य युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बड़े लोग भी आमने-सामने हो गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

मौके पर मचा हड़कंप, तीन गंभीर घायल अचानक हुई इस मारपीट से शादी समारोह में अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। चीख-पुकार के बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। इस घटना में जवड़िया निवासी खीमाराम (60) पुत्र पेमाराम, बुधाराम (38) पुत्र खीमाराम और देवाराम (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में उपचार जारी घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को लहूलुहान हालत में पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ट्रॉमा वार्ड में उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मामले की जांच और शांति व्यवस्था बनाने में जुट गई है। फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है