श्रेष्ठ कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

Jun 14, 2026 - 18:39
 0
श्रेष्ठ कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। राज्य सरकार द्वारा संचालित 'आत्मा' (ATMA) योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के तहत कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, जैविक खेती, नवाचारी खेती तथा मधुमक्खी पालन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले प्रगतिशील कृषकों को पंचायत समिति, जिला एवं राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

तीन स्तरों पर मिलेगी पुरस्कार राशि योजना के तहत पंचायत समिति स्तर पर चयनित किसान को ₹10,000, जिला स्तर पर ₹25,000 तथा राज्य स्तर पर ₹50,000 की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जिले की प्रत्येक पंचायत समिति से पांच अलग-अलग गतिविधियों में एक-एक श्रेष्ठ किसान का चयन किया जाएगा, जिनमें से बाद में जिला और राज्य स्तर के विजेताओं को चुना जाएगा।

ये किसान नहीं होंगे पात्र विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों को वर्ष 2009-10 से लेकर वर्ष 2025-26 तक पूर्व में किसी भी स्तर पर आत्मा योजना या अन्य सरकारी योजना के तहत पुरस्कार मिल चुका है, वे इस बार आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।

यहाँ करें आवेदन इच्छुक किसान, जनप्रतिनिधि, संस्था या संबंधित विभाग पात्र किसानों के आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करा सकते हैं। आवेदन के साथ रंगीन फोटो, सीडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जमाबंदी की प्रति लगाना अनिवार्य है। आवेदन 31 जुलाई तक उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) अलवर अथवा संबंधित क्षेत्र के कृषि अधिकारियों के पास जमा कराए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान नजदीकी कृषि विभाग या आत्मा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है