लक्ष्मणगढ़ में जैन समाज का भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जून से

Jun 14, 2026 - 18:28
 0
लक्ष्मणगढ़ में जैन समाज का भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जून से

 लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन)। कस्बे के सकल जैन समाज के तत्वावधान में पांच दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आगामी 22 जून से 26 जून तक आयोजित किया जाएगा। इस भव्य धार्मिक महोत्सव को लेकर जैन समाज द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन जालूकी रोड बिजली घर के सामने स्थित खंडेलवाल शिक्षण संस्थान परिसर में बने विशाल पंडाल में होगा।

  • गुरुदेव का हुआ मंगल विहार, 18 को लक्ष्मणगढ़ में प्रवेश

प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन (अगोनिज, अलवर) ने बताया कि महोत्सव के सानिध्य के लिए गुरुदेव का मंगल विहार रविवार, 14 जून को प्रातः 5:00 बजे श्री शांति सागर संत भवन (परिवहन नगर, सूर्य नगर, अलवर) से गौर हरि पब्लिक स्कूल (बगड़ मेव) के लिए हो चुका है। उन्होंने बताया कि मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश 18 जून को प्रातः 6:30 बजे धर्म नगरी लक्ष्मणगढ़ के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में होगा, जहां श्रद्धालुओं द्वारा गुरुदेव की भव्य अगवानी की जाएगी।

पंचकल्याणक महोत्सव के तहत 22 जून से 26 जून तक प्रतिदिन विशेष धार्मिक क्रियाएं और संस्कार आयोजित किए जाएंगे, जो इस प्रकार हैं:

दिनांक दिवस आयोजित होने वाला कल्याणक
22 जून सोमवार गर्भ कल्याणक महोत्सव
23 जून मंगलवार जन्म कल्याणक महोत्सव
24 जून बुधवार तप कल्याणक महोत्सव
25 जून गुरुवार केवलज्ञान कल्याणक महोत्सव
26 जून शुक्रवार मोक्ष कल्याणक महोत्सव

अशोक कुमार जैन, अध्यक्ष (प्रतिष्ठा महोत्सव समिति) का कहना है कि- "लक्ष्मणगढ़ जैन समाज के लिए यह बेहद गौरव और हर्ष का क्षण है। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश-भर से श्रद्धालु जुटेंगे। मुनि संघ के सानिध्य में होने वाले इन धार्मिक आयोजनों को भव्य बनाने के लिए विभिन्न कमेटियां गठित कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।" 

महोत्सव समिति ने सकल जैन समाज सहित सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पांच दिवसीय आध्यात्मिक समागम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है