जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग: नियम तोड़ने वालों के कटे चालान, पालना करने वालों का हुआ सम्मान

Jun 13, 2026 - 19:26
 0
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग: नियम तोड़ने वालों के कटे चालान, पालना करने वालों का हुआ सम्मान

हलैना (विष्णु मित्तल)। जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। भरतपुर रेंज के आईजी कैलाश बिश्नोई और जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में हलैना थाना पुलिस द्वारा हाईवे पर एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

  • नियम मानने वालों की हौसला अफजाई, लापरवाही पर कार्रवाई

हलैना थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाईवे से गुजरने वाले विभिन्न यातायात के साधनों को रोककर सघन चेकिंग की। इस अभियान की खास बात यह रही कि पुलिस ने केवल दंडात्मक कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि एक अनूठी पहल भी दिखाई। चेकिंग के दौरान जिन वाहन चालकों के पास सभी दस्तावेज पूरे मिले और जो यातायात नियमों की पूरी पालना करते नजर आए, पुलिस टीम ने उनका सम्मान कर हौसलाअफजाई की। वहीं दूसरी ओर, हेलमेट-सीटबेल्ट न लगाने, ओवरस्पीडिंग और नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के मौके पर ही चालान काटे गए।

इस चेकिंग अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह के साथ एएसआई यदुवीर सिंह, एएसआई रामेश्वर सिंह और कांस्टेबल चेतन शर्मा सहित पुलिस जाब्ता शामिल रहा। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हाईवे पर चलते समय यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है