महुवा की धरा पर पहुंचे यथार्थ गीता के प्रणेता स्वामी अड़गड़ानंद महाराज, उमड़ा जनसैलाब; कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और विधायक राजेंद्र मीणा ने लिया आशीर्वाद

Jun 14, 2026 - 19:05
 0
महुवा की धरा पर पहुंचे यथार्थ गीता के प्रणेता स्वामी अड़गड़ानंद महाराज, उमड़ा जनसैलाब;  कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और विधायक राजेंद्र मीणा ने लिया आशीर्वाद

महुवा (अवधेश अवस्थी)। दौसा जिले के महुवा उपखंड अंतर्गत पाली में बाणगंगा नदी के किनारे स्थित श्री परमहंस आश्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है। 'यथार्थ गीता' के प्रणेता और विश्वविख्यात संत परम पूज्य सद्गुरु श्री परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के आगमन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। महाराज श्री के पावन सानिध्य में आयोजित दो दिवसीय त्रिशूल पूजा, सत्संग एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम के पहले दिन रविवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और स्थानीय विधायक राजेंद्र मीणा सहित कई जनप्रतिनिधियों व हजारों श्रद्धालुओं ने महाराज श्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • हेलीकॉप्टर से पहुंचे स्वामी जी, पुष्प वर्षा कर हुआ भव्य स्वागत

रविवार दोपहर ठीक 11:00 बजे स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज विशेष हेलीकॉप्टर से पाली स्थित आश्रम पहुंचे। जैसे ही महाराज श्री का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ, वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं, साधु-संतों, विधायक राजेंद्र मीणा और पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गगनभेदी जयकारों और पुष्प वर्षा के साथ उनका भावभीना स्वागत-सत्कार किया।

  • संतों का आगमन ईश्वर की असीम कृपा का प्रतीक: डॉ. किरोड़ी लाल

आश्रम में महाराज श्री के चरणों में शीश नवाने पहुंचे सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने क्षेत्रवासियों की ओर से स्वामी जी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा "संतों का आगमन किसी भी भूमि पर ईश्वर की असीम कृपा का प्रतीक होता है। स्वामी जी ने 'यथार्थ गीता' के माध्यम से गीता के सच्चे और व्यावहारिक रूप को जन-जन तक पहुँचाकर मानवता का जो कल्याण किया है, वह अतुलनीय है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने भी लिखा है— 'संत समागम हरि कथा, तुलसी दुर्लभ दोय'। महाराज श्री के चरणों के स्पर्श से महुवा की धरा धन्य हो गई है और यहाँ के वातावरण में सकारात्मकता व शांति का संचार होगा।" मंत्री ने स्वामी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।

  • क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की: विधायक राजेंद्र मीणा

इस अवसर पर महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने महाराज श्री के दिव्य दर्शन कर उनका पावन आशीर्वाद लिया। विधायक ने कहा कि सद्गुरुदेव का सानिध्य आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं धर्ममार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने महाराज श्री के श्रीचरणों में प्रणाम कर महुवा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।

  • आज (सोमवार) होगी मुख्य त्रिशूल पूजा, प्रशासन मुस्तैद

विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि सोमवार को आश्रम में मुख्य त्रिशूल पूजा, सत्संग और विशाल भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए चिकित्सा विभाग, पुलिस प्रशासन और आश्रम से जुड़े सेवादार व साधु-संत मुस्तैदी से व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। आश्रम प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों ने सभी श्रद्धालुजनों से सोमवार को आयोजित होने वाले इस दिव्य धार्मिक समागम में सादर आमंत्रित होने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है