समाजसेवी स्वर्गीय महावीर चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर यात्रियों को पिलाया शीतल शरबत

Jun 13, 2026 - 19:28
 0
समाजसेवी स्वर्गीय महावीर चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर यात्रियों को पिलाया शीतल शरबत

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। स्थानीय समाजसेवी स्वर्गीय महावीर चौहान की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को मकराना रेलवे स्टेशन पर एक विशेष श्रद्धांजलि और सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे स्टेशन परिसर तथा विभिन्न ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को ठंडा शरबत वितरित कर स्वर्गीय चौहान की स्मृति को नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों एवं समाजसेवियों ने स्वर्गीय महावीर चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उपस्थित लोगों ने बताया कि महावीर चौहान जीवनभर समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहे। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर इस भीषण गर्मी में परेशान हो रहे जरूरतमंदों एवं यात्रियों की सेवा करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। स्टेशन पर ठंडे शरबत की व्यवस्था से यात्रियों को बड़ी राहत मिली और उन्होंने इस पुनीत कार्य तथा सेवा भाव की जमकर सराहना की।

 इस सेवा कार्य में परिजनों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से ​प्रिया चौहान, अर्पिता चौहान, किरण, अभिजीत, रिया, सृष्टि, ​नरेंद्र, राजेंद्र, ओमप्रकाश, रवि, मोहनलाल, राजेश बोहरा, मनीषा तथा जीतमल सैनी सहित अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और यात्रियों को शरबत वितरित किया। उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने स्वर्गीय महावीर चौहान के प्रेरक व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया। सभी ने उनके दिखाए गए जनसेवा के मार्ग और आदर्शों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी उनकी स्मृति में इसी तरह के जनसेवा और परमार्थ से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के प्रति उनके विचारों और उनकी सेवाओं को हमेशा जीवित रखा जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है