श्री अग्रसेन जनसेवा समिति हीरादास कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Jun 13, 2026 - 17:03
 0
श्री अग्रसेन जनसेवा समिति हीरादास  कार्यकारिणी की  बैठक संपन्न

हलैना (विष्णु मित्तल) श्री अग्रसेन जनसेवा समिति हीरादास, भरतपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक  होटल बृज इन भरतपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के उपमहामंत्री  मनोज जिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में जिला अग्रवाल महासभा के महामंत्री  ओमप्रकाश गुप्ता अचार वाले तथा जिला वैश्य महासम्मेलन के महामंत्री भारत भूषण ने अपने विचार व्यक्त किए तथा नव निर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।

समिति के अध्यक्ष  पवन गुप्ता ने बताया कि आगामी दिनों में समिति द्वारा समाजहित में अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए जाएंगे तथा समाज को संगठित कर नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान एवं सहयोग के लिए निरंतर कार्य करेगी। बैठक में महिला इकाई का भी गठन किया गया, जिसमें श्रीमती उमा गर्ग को अध्यक्ष, श्रीमती कुसुम गुप्ता को महामंत्री तथा श्रीमती कविता गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।समिति के महामंत्री योगेश सिंघल ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश गोयल ने समिति का आय-व्यय विवरण सदन के समक्ष रखा।

बैठक में गोपाल सरपंच दीनानाथ गुप्ता, विकास, नीरज, रवि , विनोद,अनिल, मुकेश, कार्यकारिणी सदस्यों सहित महिला इकाई की पदाधिकारी श्रीमती अल्का मित्तल, श्रीमती पूनम, श्रीमती शशिबाला, ज्योति अग्रवाल, श्रुति जिंदल एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।बैठक का समापन समाज की एकता, संगठन एवं विकास के संकल्प के साथ किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है