बारां में वाहन फिटनेस सेंटर खोलने की मांग; हजारों वाहन स्वामियों को मिलेगी राहत-प्रमोद जैन भाया

Jun 13, 2026 - 17:28
 0
बारां में वाहन फिटनेस सेंटर खोलने की मांग; हजारों वाहन स्वामियों को मिलेगी राहत-प्रमोद जैन भाया

अन्ता (शफीक मंसूरी) विधायक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया ने राज्य के परिवहन राज्य मंत्री प्रेमचंद बैरवा को पत्र लिखकर बारां जिला मुख्यालय पर एक आधुनिक एवं स्थायी राजकीय वाहन फिटनेस सेंटर स्थापित कराने की मांग की है
भाया ने अपने पत्र में बताया कि बारां जिला कृषि प्रधान होने के साथ-साथ प्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में से एक है जिसके कारण जिले में ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर, कमर्शियल पिकअप सहित भारी एवं व्यावसायिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद जिला मुख्यालय पर परिवहन विभाग का अपना स्थायी वाहन फिटनेस सेंटर नहीं होने से वाहन स्वामियों को फिटनेस जांच के लिए कोटा एवं झालावाड़ जैसे पड़ोसी जिलों पर निर्भर रहना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि दूसरे जिलों में जाने के कारण वाहन मालिकों को अतिरिक्त ईंधन खर्च, समय की बर्बादी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार लंबी प्रतीक्षा और कतारों के चलते वाहन कई दिनों तक कार्य से बाहर रहते हैंए जिससे परिवहन व्यवसाय और कृषि गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं।
भाया ने यह भी उल्लेख किया कि फिटनेस जांच की सुविधा दूर होने से कई वाहन समय पर फिटनेस नहीं करा पाते जिससे सड़क सुरक्षा प्रभावित होने के साथ-साथ वाहन स्वामियों को भारी जुर्माने और प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने परिवहन राज्य मंत्री से आग्रह किया कि किसानों, व्यापारियों और वाहन स्वामियों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए बारां जिला मुख्यालय पर शीघ्र एक आधुनिक एवं स्थायी वाहन फिटनेस सेंटर स्वीकृत किया जाए। इससे जिले के हजारों वाहन मालिकों को आर्थिक राहत मिलेगी, समय की बचत होगी तथा परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम एवं सुरक्षित बन सकेगी।
भाया ने राज्य सरकार से जनहित के इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक निर्णय लेकर बारां जिले की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा किए जाने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है