अर्पण सेवा फाउंडेशन ने श्री बालाजी गौशाला तसीग में अर्पण गौ सेवा भोज क्षेत्र का किया लोकार्पण

Jun 14, 2026 - 14:24
 0
अर्पण सेवा फाउंडेशन ने श्री बालाजी गौशाला तसीग में अर्पण गौ सेवा भोज क्षेत्र का किया लोकार्पण

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  जनसेवा के क्षेत्र में समर्पित संस्था 'अर्पण सेवा फाउंडेशन, बहरोड' ने गौ-वंश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए श्री बालाजी गौशाला, तसीग में नवनिर्मित 'अर्पण गौ सेवा भोज क्षेत्र' का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गौ-वंश के लिए भोजन और पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
गौ-वंश के लिए समर्पित 60 फीट लंबी 'खुरी' का निर्माण,
फाउंडेशन के सेवा आयाम प्रमुख वीरेंद्र प्रजापति ने बताया कि फाउंडेशन नित्य-प्रतिदिन सेवा कार्यों में जुटा है। इसी श्रृंखला में, गौशाला में गौ-वंश को चारा खाने में सुविधा हो, इसके लिए फाउंडेशन द्वारा 60 फीट लंबी आधुनिक 'खुरी' का निर्माण कराया गया है। इस अवसर पर गौ माता को विशेष आहार के रूप में 10 क्विंटल हरी सब्जियाँ खिलाई गईं।
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
फाउंडेशन ने प्रकृति संरक्षण की दिशा में अपने 'आओ बने पंछी मित्र' अभियान को आगे बढ़ाते हुए गौशाला परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे स्थापित किए। गौशाला समिति ने इन परिंडों में नियमित जल भरने का संकल्प लिया, ताकि गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों को राहत मिल सके।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटपूतली-बहरोड जिला गौशाला सेवा समिति के जिला संरक्षक  जगमाल जी यादव (गुरुजी) ने कहा कि "अर्पण सेवा फाउंडेशन ने बेहद कम समय में जो जनसेवा का कीर्तिमान स्थापित किया है, वह प्रशंसनीय है। गौशालाओं को संगठित कर सेवा कार्य करना समाज के लिए एक बड़ा उदाहरण है।"
विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख  हरि सिंह भडाना और साडू आयुर्वेदिक कंपनी के राजस्थान हेडआवेश दीवान ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्य डॉ. राजेश मेहता,  रणवीर यादव (सेवानिवृत्त शिक्षक), दौलत राम यादव, फूलसिंह नंबरदार, महावीर प्रसाद योगी, प्रदीप सुरेडिया, ओम यादव सहित गौशाला अध्यक्ष जगमाल सिंह, नकुल सिंह, छाजूराम, अमरसिंह, लोकेश कुमार और धाकड़ सिंह उपस्थित रहे। अंत में, फाउंडेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह प्रजापति और कोषाध्यक्ष अशोक कुमार वैद्य ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है