विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: यूनेस्को

Jun 14, 2026 - 17:32
 0
विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: यूनेस्को

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) जिला यूनेस्को एसोसिएशन व श्रीनाथ हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदान दिवस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  जिला यूनेस्को एसोसिएशन की प्रवक्ता मधु लोढ़ा ने बताया कि इस शिविर में युवाओं के साथ-साथ यूनेस्को के सदस्यों ने भी बढ़चढ़ रक्तदान किया। शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, स्थानीय विधायक अशोक कोठारी, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ललित अग्रवाल, पूर्व सभापति मधु जाजू, पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, डॉ. विजिता गर्ग, डॉ. महेश गर्ग, पवन अग्रवाल, सचिव जगदीश मून्दड़ा ने शिरकत कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया एवं उन्हें सम्मानित किया। यूनेस्को के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान करके लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। इस अवसर पर रामचन्द्र मून्दड़ा, राधा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, विजय कोठारी, राजेश जीनगर सहित एसोसिएशन के सदस्य एवं चिकित्सालय की टीम का विशेष सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है