गुणावती के चारभुजा मंदिर में शालिग्राम अभिषेक व सहस्रदल तुलसी अर्पण कार्यक्रम संपन्न

Jun 13, 2026 - 19:42
 0
गुणावती के चारभुजा मंदिर में शालिग्राम अभिषेक व सहस्रदल तुलसी अर्पण कार्यक्रम संपन्न

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। निकटवर्ती ग्राम गुणावती स्थित चारभुजा मंदिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शनिवार को शालिग्राम अभिषेक एवं सहस्रदल तुलसी अर्पण कार्यक्रम श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के पुजारी महंत देवेश स्वामी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में पंडित वासुदेव शास्त्री एवं शास्त्री नीलकमल दाधीच (पलाड़ा) के सानिध्य में शालिग्राम भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य अभिषेक किया गया। इसके पश्चात मुख्य यजमान दशरथ सिंह राठौड़ एवं रूपकंवर द्वारा भगवान शालिग्राम को सहस्र (हजार) तुलसी दल अर्पित किए गए। धार्मिक आयोजन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित वासुदेव शास्त्री ने अपने प्रवचन में पुरुषोत्तम मास की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा पुरुषोत्तम मास सभी मासों में सर्वश्रेष्ठ और परम फलदायी है। इस पवित्र माह में नियम पूर्वक किया गया व्रत, पूजन और दान-पुण्य अत्यधिक फलदाई होता है। वैष्णव समाज के लिए यह महीना विशेष रूप से श्रद्धा, संयम और अनन्य भक्ति का काल है। इस धार्मिक आयोजन के दौरान कैप्टन रामचंद्र सिंह, डॉ. श्रवण सिंह, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, श्रवण सिंह छापरिया, विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र पारीक और बबलू सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी भक्तों ने भगवान चारभुजा और शालिग्राम जी की आरती उतारकर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है