दौसा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर में पीछे से घुसी यूपी रोडवेज बस, 2 बच्चों व 6 महिलाओं सहित 19 यात्री घायल

Jun 14, 2026 - 17:41
 0
दौसा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर में पीछे से घुसी यूपी रोडवेज बस, 2 बच्चों व 6 महिलाओं सहित 19 यात्री घायल

आगरा रोड बाईपास कट पर स्पीड ब्रेकर के पास हुआ हादसा; अलीगढ़ से जयपुर जा रही थी बस, गहरी नींद में थे यात्री

दौसा (राजस्थान) आगरा रोड बाईपास कट पर रविवार अलसुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से जयपुर जा रही यूपी रोडवेज की एक बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सीटें तक उखड़ गईं। इस हादसे में 2 बच्चों और 6 महिलाओं सहित कुल 19 यात्री घायल हो गए। गनीमत यह रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई और सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

स्पीड ब्रेकर पर रफ्तार कम होने से असमंजस में आया चालक पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसा बाईपास कट पर बने स्पीड ब्रेकर के पास हुआ। स्पीड ब्रेकर आने के कारण आगे चल रहे ट्रेलर चालक ने जैसे ही गति धीमी की, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही यूपी रोडवेज बस का चालक स्थिति का सही अनुमान नहीं लगा सका। रफ्तार तेज होने के कारण बस सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी।

गहरी नींद में थे यात्री, मची चीख-पुकार हादसा सुबह तड़के होने के कारण बस में सवार अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। अचानक हुए जोरदार धमाके और झटके के साथ ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस ने बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।

कोतवाली थाना पुलिस, दौसा का कहना है की "हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी 19 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है और सभी घायलों की स्थिति सामान्य व खतरे से बाहर है।" 

पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल हुए सभी 19 यात्री उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों (अलीगढ़, हाथरस, संभल आदि) के रहने वाले हैं। घायलों में विजेंद्र सिंह ठाकुर (संभल), सौरव यादव (हाथरस), विजेंद्र सिंह जाट, सोनू शर्मा, पुष्पेंद्र, बॉबी सिंह, लोकेश, कौशल सैन, देव शर्मा, मोहम्मद नौशाद, राशिद अली, आरिफ मलिक, सुमित चौधरी, निशांत चौधरी (सभी निवासी अलीगढ़), अभिषेक जाट (हाथरस) तथा कुंवरपाल यादव (संभल) शामिल हैं। वहीं महिलाओं व बच्चों में उषा कश्यप, नंदनी और लता (अलीगढ़) घायल हुई हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी को प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सा दी जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है