अग्रसेन महिला इकाई हीरादास का गठन, कुसुम गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी
भरतपुर( विष्णु मित्तल) श्री अग्रसेन जनसेवा समिति हीरादास भरतपुर की सिंधारण धर्मशाला में बैठक अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उप महामंत्री मनोज जिन्दल के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अग्रवाल महासभा भरतपुर-डीग के जिला महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता अनार वाले, जिला वैश्य महासम्मेलन के जिला महामंत्री भारत भूषण अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में हुई, जिसकी अध्यक्षता अग्रसेन समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की। बैठक में सर्वसम्मति से श्री अग्रसेन महिला इकाई हीरादास का गठन किया गया। इकाई का सर्व सम्मति से श्री मती उमा गर्ग को अध्यक्ष,श्रीमती कुसुम गुप्ता को महामंत्री एवं श्रीमती कविता गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवगठित अध्यक्ष उमा गर्ग एवं महामंत्री कुसुम गुप्ता ने कहा कि समाज की एकता, अखण्डता, भाईचारा व प्रेम के लिए संगठन का गठन किया गया है। इसे जुड़ी सभी महिलाएं शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कुरीतियों, मानव सेवा आदि के क्षेत्र में कार्य करेंगी और इकाई के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।


