लक्ष्मणगढ़ में RSS का तीन दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण शिविर 19 जून से होगा आयोजित

Jun 14, 2026 - 18:29
 0
लक्ष्मणगढ़ में RSS का तीन दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण शिविर 19 जून से होगा आयोजित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) खंड लक्ष्मणगढ़ के तत्वाधान में स्वयंसेवकों के लिए प्रारंभिक वर्ग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आगामी 19 जून से 21 जून तक किया जाएगा। तीन दिवसीय यह आवासीय शिविर स्थानीय श्रीराम आदर्श विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगा।

संघ के सह खंड कार्यवाह भुवनेश खूटेटा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्रों सहित सभी व्यवसायी, सरकारी व निजी कर्मचारी, श्रमिक और किसान वर्ग के नागरिक सम्मिलित हो सकते हैं। शिविर में भाग लेने वाले शिक्षार्थियों के लिए ₹300 का शुल्क निर्धारित किया गया है।

कठोर दिनचर्या और साधना का केंद्र होगा शिविर सह खंड कार्यवाह ने बताया कि प्रारंभिक वर्ग एक साधना के समान है, जिसमें स्वयंसेवकों को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाया जाता है। शिविर की दिनचर्या अत्यंत कठोर और अनुशासित रहेगी, इसलिए शिक्षार्थियों को पूरे समय रुकने का मन बनाकर आना होगा। शिविर के मध्य से किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इन नियमों का करना होगा पालन शिविर में आने वाले स्वयंसेवकों के लिए पूर्ण गणवेश (सफेद कमीज, पैंट, काली टोपी, बेल्ट, मोजे और काले फीते वाले जूते) अनिवार्य की गई है। इसके साथ ही दैनिक उपयोग के बर्तन, बिस्तर, कपड़े, शेविंग किट और लेखन सामग्री साथ लानी होगी। अनुशासन और साधना के माहौल को बनाए रखने के लिए शिविर में मोबाइल, लैपटॉप, घड़ी, सोने की चैन या अंगूठी जैसी बहुमूल्य और कीमती वस्तुएं लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है