उदयपुरवाटी में राष्ट्रीय सुख-समृद्धि और विश्व शांति के लिए गूंजे वैदिक मंत्र

Jun 13, 2026 - 18:18
 0
उदयपुरवाटी में राष्ट्रीय सुख-समृद्धि और विश्व शांति के लिए गूंजे वैदिक मंत्र

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा, उदयपुरवाटी के तत्वावधान में राष्ट्रीय सुख-समृद्धि, उन्नति एवं विश्व शांति के कल्याणकारी उद्देश्य को लेकर शनिवार को भव्य गायत्री यज्ञ एवं दीप यज्ञ का गरिमामयी आयोजन किया गया। इन आध्यात्मिक आयोजनों में नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों से सभी समाजों के प्रबुद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल सात बत्ती के पास सामूहिक गायत्री यज्ञ के साथ हुई। इसके पश्चात सायं काल में शाह भवन के पास भव्य गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रज्वलित दीपकों की आभा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

सामूहिक आहुतियों से शुद्ध हुआ वातावरण: यज्ञ के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, हनुमान गायत्री, शिव गायत्री, कृष्ण गायत्री तथा नवग्रह शांति मंत्र सहित विभिन्न वैदिक ऋचाओं के सामूहिक सस्वर उच्चारण के साथ यज्ञ कुंड में आहुतियां प्रदान कीं। यज्ञ में मुख्य आचार्य का दायित्व बजरंग लाल सोनी ने पूरी निष्ठा के साथ संपन्न कराया।

सनातन संस्कृति और राष्ट्रधर्म सर्वोपरि: इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्य आचार्य बजरंग लाल सोनी ने गायत्री महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान, मानवीय संवेदनाओं के विकास और विश्व कल्याण के लिए गायत्री साधना, उपासना और आराधना का विशेष महत्व है। उन्होंने राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि अपनी महान संस्कृति के गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखने का दायित्व हम सभी का है।

इन गणमान्य जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति: दोनों ही आध्यात्मिक कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने आत्मीय सहभागिता निभाई। इस दौरान पूर्व वाइस चेयरमैन अमर सिंह मीणा, बद्री प्रसाद तंवर, अशोक कुमार दायमा, रतनलाल सैनी, गोपाल राम सोनी, गोकुल सोनी, बाबूलाल सोनी, सरोज सोनी, प्रकाश सोनी, राम सोनी, प्रकाश सैनी, महेश मुनका, रतनलाल, गोकुलचंद सैनी, गजानंद सोनी, पूजा सोनी, बाबूलाल, ज्योति सोनी, पूर्वी का सोनी, शंकर लाल सोनी, सुमन देवी, दयानंद कुमावत, इंदर सिंह नरूका (गुड्डा), रामावतार दायमा, सुरेंद्र रसग्गनिया (गुड्डा), महेंद्र कुमावत (गुड्डा), प्रमोद सोनी, विनोद, संगीता देवी, हिमांशु, अर्पिता, राजेश, हर्षवर्धन, ललित जोशी, पंकज मित्तल, ओमप्रकाश, अशोक शर्मा, सतीश सोनी, विवेक, अंशु सोनी, अमित राठी, अनूप शाह, पत्रकार विकास योगी, मुरारी लाल पुरोहित एवं बीरबल सैनी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है