मकान दिलाने के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाला 15 हजार रूपये का इनामिया अपराधी गिरफ्तार

Oct 1, 2022 - 00:10
Oct 1, 2022 - 00:21
 0
मकान दिलाने के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाला 15 हजार रूपये का इनामिया अपराधी गिरफ्तार

गोरखपुर (उत्तरप्रदेश/ शशि जायसवाल) जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में श्री शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 464/22 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406, 506, 120 बी भादवि से सम्बन्धित वांछित इनामिया अभियुक्त गोकुल सहानी पुत्र रामबिलास निवासी सैनिक कुंज कॉलोनी सेक्टर सी बचपन स्कूल के पास महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 3 थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर उम्र करीब 48 वर्ष को आज दिनांक 30.09.2022 समय करीब 10:45 बजे रानीडिहा तिराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। 

संक्षिप्त घटना व पूछताछ विवरण- वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 07.07.2022 को अभियुक्तगण 1. अतुल कुमार त्रिपाठी पुत्र हौसिला प्रसाद त्रिपाठी 2. मारुतिनंदन पुत्र अतुल कुमार त्रिपाठी 3. रामप्रवेश सिंह पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह निवासीगण महादेव झारखण्डी टु0नं0-3 जीतपुर दरगहीया नन्दानगर थाना शाहपुर गोरखपुर 4. चन्द्रमोहन त्रिपाठी पुत्र स्व0 सुधाबिंदु त्रिपाठी निवासी महादेव झारखण्डी टु0 नं0-3 मानिक नगर दरगहिया 5. मुरारी सहानी पुत्र स्व0 पुनई सहानी 6. गोकुल सहानी पुत्र रामवेलास सहानी निवासीगण सैनिक कुंज कालोनी, सेक्टर-C बचपन स्कूल के पास महादेव झारखण्डी टु0 नं0-3 थाना शाहपुर गोरखपुर के द्वारा मिलकर वादी मुकदमा को मकान दिलाने के नाम पर लगभग 01 करोड़ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में तहरीरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर त्वरित प्रयास से पूर्व में ही अभियुक्त मुरारी उर्फ मुराली साहनी उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुकदमा उपरोक्त में वांछित 15,000/- रुपये का इनामिया अपराधी गोकुल सहानी पुत्र रामबिलास निवासी सैनिक कुंज कॉलोनी सेक्टर सी बचपन स्कूल के पास महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 3 थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है