राजकीय महाविद्यालय खैरथल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Jul 18, 2026 - 17:25
 0
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  राजकीय महाविद्यालय, खैरथल में बी.ए. प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय वर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि महाविद्यालय जीवन व्यक्तित्व निर्माण का स्वर्णिम काल होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।
डॉ. महेश गोठवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, क्रेडिट बैंक एवं रोजगारपरक शिक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।डॉ. जाकिर हुसैन ने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।डॉ. सरस्वती मीणा ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय के महत्व से अवगत कराते हुए इसके अध्ययन से मिलने वाले शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी।
डॉ. राहुल वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की गतिविधियों का परिचय देते हुए विद्यार्थियों से समाजसेवा एवं व्यक्तित्व विकास के लिए एनएसएस से जुड़ने का आह्वान किया।राजवीर सिंह मीणा ने अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक कुमार ने किया। कार्यक्रम के अंत में अंगदान एवं दहेज प्रथा उन्मूलन विषय पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है