खैरथल तिजारा जिले में आयोजित हुआ 19वां सांख्यिकी दिवस

Jun 29, 2025 - 12:27
 0
खैरथल तिजारा जिले में आयोजित हुआ 19वां सांख्यिकी दिवस

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
        खैरथल तिजारा जिले में 19वें सांख्यिकी दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
           कार्यक्रम में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी किशनगढ़ बास ने प्रसिद्ध सांख्यिकीज्ञ प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जीवनी पर विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद, नोडल अधिकारी संदीप यादव और ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी तिजारा ने सांख्यिकी विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में बताया।
          कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विषयों पर प्रकाश डाला। ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी मुंडावर  मनजीत यादव ने जन्म मृत्यु पंजीकरण प्रणाली के महत्व पर चर्चा की, वहीं संगणक अशोक कुमार यादव  ने एनएसएस (नेशनल सैंपल सर्वे) के बारे में जानकारी दी। धर्मेंद्र बूरडक ने सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के संदर्भ में सांख्यिकी विभाग की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
        कार्यक्रम के समापन पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंच संचालन सुषमा प्रजापति, सांख्यिकी निरीक्षक ने किया।
कार्यक्रम में जिले भर के पदस्थापित सांख्यिकी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................