गुरलां में 18 वर्षों से जारी है परंपरा: बाबा रामदेवरा धाम के लिए पदयात्रियों का जत्था रवाना, ग्रामीणों ने दी विदाई
गुरलां से बाबा रामदेवरा के लिए 18वीं पदयात्रा रवाना, 500 किमी पैदल तय करेंगे 6 पदयात्री
गुरलां (बद्री लाल माली)। कस्बे से लोक देवता बाबा रामदेव जी के धाम रूणिचा (रामदेवरा) के लिए 18वीं वार्षिक पदयात्रा सोमवार को पूर्ण श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ रवाना हुई।
18 वर्षों से निरंतर जारी है परंपरा पदयात्री रमेश रेगर ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरलां गांव से पिछले 18 वर्षों से लगातार यह पदयात्रा निकाली जा रही है। इस बार गांव के 6 पदयात्री बाबा रामदेव जी के जयकारों के साथ पैदल यात्रा के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।
पूजा-अर्चना और ग्रामीणों द्वारा स्वागत पदयात्रा की शुरुआत से पूर्व स्थानीय मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए यात्रा आगे बढ़ी, जहां ग्रामीणों ने सभी पदयात्रियों का पुष्प-मालाएं पहनाकर और तिलकार्चन कर आत्मीय स्वागत किया।
500 किलोमीटर की तय करेंगे दूरी सभी 6 पदयात्री लगभग 500 किलोमीटर की कठिन पैदल दूरी तय कर रामदेवरा धाम पहुंचेंगे, जहां वे बाबा रामदेव जी के दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे। प्रस्थान के समय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला।

