पालिका की चेतावनी बनी मज़ाक: 'अतिक्रमण न करें' लिखे बोर्ड पर ही अवैध कब्जा, उठ रहे सवाल

Aug 4, 2026 - 17:30
 0
पालिका की चेतावनी बनी मज़ाक: 'अतिक्रमण न करें' लिखे बोर्ड पर ही अवैध कब्जा, उठ रहे सवाल

जिम्मेदारों की अनदेखी से बुलंद हौसले; महज औपचारिकता बने चेतावनी बोर्ड, नगरवासियों ने उठाई कार्रवाई की मांग

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब)। नगर में अतिक्रमण पर अंकुश लगाने और आमजन को सतर्क करने के लिए नगर पालिका द्वारा लगाए गए चेतावनी बोर्ड अब खुद तंत्र की लाचारी की कहानी बयान कर रहे हैं। जिस बोर्ड पर स्पष्ट शब्दों में "पालिका भूमि पर अतिक्रमण नहीं करें" लिखा हुआ है, उसी बोर्ड के आसपास और उस पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा रखा है। यह नजारा न केवल पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि उसकी चेतावनी का भी मज़ाक उड़ा रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार नगर के प्रमुख स्थानों पर पालिका की कीमती भूमि पर लगातार अवैध कब्जे की शिकायतें आ रही हैं। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस और प्रभावी कदम न उठाए जाने से अतिक्रमण करने वालों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं। पालिका की ढिलाई के कारण ये चेतावनी बोर्ड अब सिर्फ एक औपचारिकता बनकर रह गए हैं, जिनका धरातल पर कोई असर नजर नहीं आता।

सख्त कार्रवाई की उठी मांग नगरवासियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि केवल बोर्ड लगा देने भर से अतिक्रमण नहीं रुक सकता जब तक कि नियमों की पालना सख्ती से न कराई जाए। यदि प्रशासनिक स्तर पर कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया तो ये संदेश पूरी तरह अर्थहीन साबित होंगे। लोगों ने मांग की है कि नगर पालिका अभियान चलाकर अवैध कब्जों को तुरंत हटाए और दोषियों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई करे ताकि शहर को सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................