त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव: बावड़ी पंचायत समिति की 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण तय, लॉटरी प्रक्रिया पूरी
जोधपुर (मिश्रीलाल लखारा) पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जोधपुर जिले की बावड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच पदों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया आधिकारिक दस्तावेजों और दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कर ली गई है। तहसील व उपखंड स्तर पर आयोजित पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के तहत बावड़ी पंचायत समिति की कुल 27 ग्राम पंचायतों में विभिन्न वर्गों और महिलाओं के लिए आरक्षण स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।
आरक्षण प्रक्रिया पूरी होते ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं तथा संभावित प्रत्याशियों ने नए समीकरणों के अनुसार अपनी चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
बावड़ी पंचायत समिति की कुल 27 ग्राम पंचायतों में से आधी यानी 13 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें:-
- सामान्य महिला: 08 पद
- अनुसूचित जाति (SC) महिला: 03 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) महिला: 02 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST) महिला: 00 पद
कुल वर्गवार सीटों का समीकरण, पूरे क्षेत्र में वर्गवार आरक्षण का विवरण निम्न प्रकार रहा है:
- सामान्य (General): 16 पद (8 सामान्य + 8 सामान्य महिला)
- अनुसूचित जाति (SC): 06 पद (3 SC + 3 SC महिला)
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 05 पद (3 OBC + 2 OBC महिला)
- अनुसूचित जनजाति (ST): 00 पद
ग्राम पंचायतवार आरक्षण की संपूर्ण सूची
- कजनाऊ कला – सामान्य
- चटालिया – अनुसूचित जाति (SC)
- धन्नारी खुर्द – सामान्य महिला
- छिण्डिया – अनुसूचित जाति (SC) महिला
- लवेरा कला – सामान्य
- कजनाऊ खुर्द – अनुसूचित जाति (SC) महिला
- जोईन्तरां – सामान्य
- सावंतकुआ कला – अनुसूचित जाति (SC)
- खेड़ापा – सामान्य महिला
- मेलाणा – सामान्य
- लवेरा खुर्द – अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) महिला
- बुड़ियों की बासनी – अनुसूचित जाति (SC)
- कास्टी – सामान्य महिला
- बिराई – सामान्य महिला
- बावड़ी – सामान्य महिला
- डावोला नगर – अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
- नेतड़ा – सामान्य महिला
- सोयला – सामान्य महिला
- बोड़वी खुर्द – सामान्य
- सेवकी कलां – सामान्य
- बुचेटी – सामान्य
- गंगाणी – सामान्य महिला
- पुनियों की बासनी – अनुसूचित जाति (SC) महिला
- सेवकी खुर्द – अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
- अणवाणा – सामान्य
- जगदम्बा नगर – अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
- हरढ़ाणी – अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) महिला
चौपालों पर शुरू हुई चुनावी चर्चाएं
आरक्षण लॉटरी के नतीजे सामने आते ही कई पंचायतों में पुराने समीकरण ध्वस्त हो गए हैं। कई सामान्य सीटों पर अब महिला प्रतिनिधियों के आने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। ग्रामीण इलाकों की चौपालों और बैठकों में अब केवल भावी उम्मीदवारों और नए चुनावी गणित को लेकर ही चर्चाएं जारी हैं।

