सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त: एडीएम सिटी राहुल सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दिए कड़े निर्देश

Nov 17, 2026 - 20:44
 0
सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त: एडीएम सिटी राहुल सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दिए कड़े निर्देश

भरतपुर / कौशलेन्द्र दत्तात्रेय। जिला कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी राहुल सैनी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सर्दियों में कोहरे के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना रहा।

​सर्दियों के कोहरे और दुर्घटनाओं से निपटने के लिए कार्ययोजना

एडीएम सिटी ने निर्देश दिए कि सर्दियों के कोहरे से पहले सड़कों पर रोड मार्किंग, कैटआई और स्टॉप लाइन बोर्ड लगाए जाएं। इसके अलावा, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य भारी वाहनों पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगाने की कार्ययोजना तैयार की जाए।

  • ​स्पीड ब्रेकर और मरम्मत: पीडब्ल्यूडी (PWD) अधीक्षण अभियंता को सड़कों की समय पर मरम्मत करने और सभी स्पीड ब्रेकर्स पर स्पष्ट कलर मार्किंग करवाने के निर्देश दिए गए।
  • ​अवैध पार्किंग और अतिक्रमण: एनएचएआई (NHAI) अधिकारियों को एनएच-21 और एनएच-123 पर अवैध पार्किंग हटाने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग के साथ मिलकर नियमित पेट्रोलिंग करने और चालान कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही, अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।

​जीवन रक्षक साबित होगी 'प्रधानमंत्री राहत योजना'

बैठक के दौरान एडीएम सिटी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले पात्र व्यक्तियों को दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों तक प्रति पीड़ित 1.50 लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए कि इस योजना का अस्पतालों में पोस्टर, बैनर और पंपलेट्स के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि समय पर लोगों को इसका लाभ मिल सके।

​अन्य प्रमुख निर्देश:

  • ​गोवंश स्थानांतरण: एनएचएआई अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्गों से निराश्रित गोवंश को हटाकर सुरक्षित गौशालाओं में भेजने और पेट्रोलिंग टीमों को मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
  • ​स्ट्रीट लाइट्स और डायवर्जन: नगर निगम को खराब स्ट्रीट लाइट्स ठीक कराने तथा विकास कार्यों के दौरान जाम से निपटने के लिए यातायात डायवर्जन सुनिश्चित करने को कहा गया।
  • ​लंबित प्रकरणों का निस्तारण: यातायात डीएसपी को थाना प्रभारियों से समन्वय कर मोटर वाहन दुर्घटनाओं के लंबित मामलों में दस्तावेजों की कमियां पूरी कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

​बैठक में एसडीएम भारती गुप्ता, यातायात डीएसपी योगेश, पीडब्ल्यूडी एसई डी.के. गुप्ता, अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अभय मुद्गल और जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र गोपालिया सहित एनएचएआई, आरएसआरडीसी और रिडकोर के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................