एमजीपीएस का वार्षिकोत्सव ‘शिवोहम’ 18 नवंबर को: मेधावी छात्राओं का होगा सम्मान, महादेव की दिव्य महिमा पर प्रस्तुत होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
जयपुर (विष्णु मित्तल)। एजुकेशन कमेटी ऑफ माहेश्वरी समाज द्वारा विद्याधर नगर, जयपुर में संचालित माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल (MGPS) का वार्षिक उत्सव ‘शिवोहम’ आगामी 18 नवंबर को सायं 5:00 बजे आदर्श विद्या मंदिर, अंबाबाड़ी में अत्यंत धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन को लेकर विद्यालय परिवार और छात्राओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
मुख्य अतिथि होंगे प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन विद्यालय के मानद सचिव आशीष जाखोटिया ने जानकारी दी कि इस प्रतिष्ठित वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के मुख्य शासन सचिव नवीन जैन होंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा उद्यमी, समाजसेवी एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री राजकुमार काल्या शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एजुकेशन कमेटी ऑफ माहेश्वरी समाज के चेयरमैन उमेश सोनी द्वारा की जाएगी।
मेधावी छात्राओं का होगा सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां उत्सव के दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विद्यालय की मेधावी प्रतिभाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के पश्चात स्कूल की छात्राओं द्वारा ‘शिवोहम - महादेव की दिव्य महिमा’ विषय पर आधारित एक से बढ़कर एक भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विशिष्ट अतिथिगण रहेंगे मौजूद इस गरिमामयी कार्यक्रम में उप चेयरमैन निर्मल दरगड, महासचिव शिक्षा कमल सोमानी, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार मालू, मानद सचिव आशीष जाखोटिया और भवन मंत्री दामोदर फलोड सहित समाज के कई गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।

