स्वीप गतिविधियों का आयोजन: विद्यार्थियों ने सीखा मतदान का महत्व, निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Oct 30, 2026 - 19:11
 0
स्वीप गतिविधियों का आयोजन: विद्यार्थियों ने सीखा मतदान का महत्व, निकाली मतदाता जागरूकता रैली

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। निर्वाचन एवं रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) मकराना बाबूलाल जाट के निर्देशानुसार शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरनाई में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। निर्वाचन शाखा प्रभारी रामवतार बंजारा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हुकमाराम लेगा एवं ब्लॉक स्तरीय स्वीप टीम प्रभारी गोपाल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भावी और नव मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है। विद्यालय परिसर में डमी मतदान केंद्र बनाकर विद्यार्थियों को मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई गई और मॉक पोल के जरिए वोट डालने का व्यावहारिक अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नव मतदाताओं का स्वागत व अभिनंदन कर उन्हें लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने हाथों में मतदाता जागरूकता की तख्तियां और नारे लिखी पट्टिकाएं लेकर गांव के प्रमुख मार्गों से जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर स्वीप टीम सदस्य मुरली मनोहर मेघ, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................