बिराई हत्याकांड में जोधपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 नामजद आरोपी गिरफ्तार

Nov 12, 2026 - 18:14
 0
बिराई हत्याकांड में जोधपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 नामजद आरोपी गिरफ्तार

बावड़ी (जोधपुर)  मिश्रीलाल लखारा

खेड़ापा थाना क्षेत्र के बिराई गांव में महिला से जुड़े विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प और एक युवक की हत्या के चर्चित मामले में जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने त्वरित एवं बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी 9 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में मिली इस सफलता से क्षेत्र में राहत की सांस ली गई है।

यह था पूरा सनसनीखेज मामला

पुलिस के अनुसार, गत 8 नवंबर 2026 को बिराई गांव में महिला से जुड़े विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। ओमाराम नट की पुत्री द्वारा मनोज के घर में जबरन प्रवेश करने को लेकर दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चल रही थी, जिसे लेकर घटना से 4-5 दिन पूर्व पुलिस की मौजूदगी में समझाइश भी कराई गई थी।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, 8 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे मनोज ने बबलू नट को फोन कर सूचना दी कि कुछ लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ उसके घर आए हैं। सूचना मिलते ही बबलू करीब 7:15 बजे बाइक पर मौके पर पहुंचा, जहां पहले से मौजूद लोगों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे वह अनाथ होकर बेहोश गिर पड़ा। आरोप है कि इसके बाद बलवीर वहां पिकअप लेकर पहुंचा और बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़े बबलू के ऊपर पिकअप चढ़ा दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस संबंध में खेड़ापा थाने में मुकदमा  दर्ज किया गया था।

विशेष टीम ने दबिश देकर दबोचे सभी आरोपी

वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी पंकज यादव ने आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल व भोपालगढ़ वृत्ताधिकारी गुलाबाराम के सुपरविजन में खेड़ापा थानाधिकारी लाखाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और आसूचना संकलन के आधार पर ताबड़तोड़ दबिश देते हुए 12 नवंबर को मामले के सभी 9 नामजद आरोपियों को धर दबोचा।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महेंद्र पुत्र खेराजराम, ओमाराम पुत्र शौकिनराम, संजय उर्फ सिंजाराम, बलवीर पुत्र शकुरराम, भूराराम पुत्र पाकिस्तान, वीरूराम पुत्र मदनराम, महेंद्र पुत्र बन्नाराम, ओमाराम पुत्र कबाराम एवं रामजीवन पुत्र शौकिनराम शामिल हैं। ये सभी आरोपी बिराई, तिंवरी और भोपालगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में खेड़ापा थानाधिकारी लाखाराम, एएसआई चिमनाराम, कांस्टेबल महिपाल ग्वाला, रामकिशोर, कानाराम और वाहन चालक कन्हैयालाल की भूमिका बेहद सराहनीय रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................